कटनी में परित्यक्त अवस्था में मिला नवजात बच्चा ,डायल-100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान
दिनाँक 25-08-2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला कटनी के थाना सलीमनाबाद के अंतर्गत सीतापहाडी रोड़ पर तिहारी गाँव के पास खेत की झाड़ियों मे एक नवजात बच्चा मिला है जिसे को अज्ञात व्यक्ति छोड़ कर चला गया है । राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिला पुलिस कंट्रोल रूम कटनी एवं थाना सलीमनाबाद व 108 एंबुलेंस को सूचित करते हुये डायल-100 एफ़.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया । डायल-100 एफ़.आर.व्ही स्टाफ सउनि बी.एस.मार्को, आरक्षक 37 अंकित दुबे तथा पायलेट महेंद्र पाठक द्वारा मौके पर पहुँचकर नवजात बच्चे को अपने संरक्षण मे लेकर 108 एंबुलेंस वाहन की सहायता से ले जाकर उपचार हेतु जिला शासकीय अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया ।










No comments