ब्रेकिंग न्यूज़

सीवरेज व नाला दुरुस्तीकरण की मांग पर किया प्रदर्शन,


बीकानेर। जहां एक ओर प्रशासन एक्टिव मोड में आकर नालों की सफाई व सीवरेज कार्यों को पूर्ण करने में लगा वहीं दूसरी ओर रामपुरा क्षेत्र के वार्ड नं. 38 में क्षतिग्रस्त नाले व सीवरेज कार्यों को लेकर अनदेखा किया जा रहा है। इसी मांग को लेकर आज स्थानीय पार्षद सुनील कुमार गेदर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने कलक्टरी में प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि पिछले लम्बे समय रामपुरा क्षेत्र के वार्ड नं. 38 में गली नं. 3 व 4 में सीवरेज कार्य को पूर्ण नहीं किया गया है। वहीं नाले पूरी तरह क्षतिग्रस्त है जिसके दुरुस्तीकरण के लिए कई बार अवगत कराया गया है लेकिन इसे अनसुना किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सुनीलकुमार के नेतृत्व में नवीन शर्मा, सुरेन्द्रसिंह, विक्रम, सुरखा, मोहिनी देवी, उमा शर्मा, नरेश आदि मौजूद रहे |





No comments