दिन दहाड़े की व्यस्ततम इलाके में युवकों ने की फायरिंग, सीसीटीवी टीवी में हुए कैद,
बीकानेर। आज सुबह जस्सूसर गेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने धरपक्कड़ शुरू कर दी है। फायरिंग को लेकर सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की कोशिश जारी है। जिसमें घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो के जरिये दो नकाबपोश युवक काले रंग की बाइक पर सवार होकर आते है और युवक पर फायरिंग करनी शुरू कर देते है। युवक भागकर एक दुकान में घुस जाता है और दुकान के बाहर खड़े बालक के सिर पर गोली जा लगती है। बालक को गोली लगने के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकलते है। गोली दुकान के बाहर खड़े 15 वर्षीय पंकज आचार्य नामक बालक के सिर पर जा लगी। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार बदमाश पुखराज सारस्वत नामक युवक को मारने आए थे। जहां पुखराज दौड़कर दुकान में घुस गया और गोली दुकान के बाहर खड़े पंकज के सिर पर जा लगी। अचानक चली गोली से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की तहकीकात में जुट गई। वारदात का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया है जिससे बदमाशों की पहचान कर रही है। वहीं आरोपियों की पकडऩे के लिए पुलिस की टीम जगह – जगह दबिश दे रही है।










No comments