ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क हादसे में 3 जनों की दर्दनाक मौत हुईं

बीकानेर। लूनकरणसर थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात एनएच-62 पर बामनवाली व धीरेरा गांव के बीच ट्रक व बाइक सवार की भिड़ंत में 3 जनों की मौत हो गई है।



 बताया जा रहा है कि मृतकों में मां और एक छोटी बच्ची भी शामिल है। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस व टाईगर फोर्स पहुुंची और शवों को लूनकरणसर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों शवों को सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया गया है। 


मृतकों की शिनाख्त नाथवाना निवासी सुनील पुत्र भगवानदास स्वामी, इमरती पत्नी अन्नपाल स्वामी एवं राधिका पुत्री अन्नपाल के रूप में हुई है।





No comments