लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला कपिल सरोवर में शव,
बीकानेर । जिले के कोलायत उपखंड मुख्यालय के कपिल सरोवर में एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त बीकानेर पाबूबारी निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मीनारायण मेघवाल के रूप में हुई है। थाने के एचसी श्रवणराम विश्नोई ने बताया कि परिजन अभी पहुंचने वाले हैं।
फोन पर परिजनों ने बताया है कि मृतक 27 से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोलायत सी एच सी हॉस्पिटल के मोर्चरी रूम में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद ही किया जाएगा।









No comments