सेल्फी विद तिरंगा कार्यक्रम के तहत शहर भाजपा द्वारा मनाया जाएगा 74वां स्वतंत्रता दिवस
बीकानेर ,सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ अपने घरों पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा ध्वजारोहण करेंगे और भारत माता की पूजन और आरती करेंगे !
वैश्विक महामारी कोरोना की एडवाइजरी के मद्देनजर भाजपा नवाचार करते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घरों से ध्वजारोहण करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है साथ-साथ बीकानेर में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा रोजाना सैकड़ों की तादाद में बढ़ रहा है एडवाइजरी का ध्यान रखते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा ध्वज लहराएंगे और भारत माता का पूजन कर आरती करेंगे भाजपा उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि जिला पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य और राष्ट्रवादी विचारधारा के सभी नागरिक गण स्व परिवार के साथ ध्वजारोहण ग्रहण करने के उपरांत तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर कार्यक्रम प्रभारी जिला मंत्री कौशल शर्मा को भेजेंगे। इस से अडवाइजरी का पालन भी होगा और नवाचार भी।




No comments