ब्रेकिंग न्यूज़

सादुल स्कूल ने वेबसाइट का निर्माण कर जिले की दुसरी सरकारी स्कूलो को एक दिशा दी – स्वामी

  • बीकानेर/कमल स्वामी /14 अगस्त 
  • शिक्षको से ही स्कूल बनता है और शिक्षक वह है जो शाला और बच्चो का सर्वागिंण विकास करता है । माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सौरभ स्वामी ने निदेशालय के अपने कक्ष मे राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा निर्मित वेबसाईट के लोकार्पण करते हुऐ कहा उन्होने कहा कि संचार के इस युग मे बच्चे और अभिभावको को कोई परेशानी ना हो और स्कूल से संबधित समस्त जानकारी करने के पश्चात ही विद्यालय का चयन कर सकते है ।

  • आज के इस दौर मे सरकारी विद्यालय अपनी उपलब्धियो से निजी स्कूलो से बहुत आगे आ ग ई है । सादुल स्कूल की वेबसाईट की प्रशंसा करते हुऐ उन्होने कहा कि अब दुसरे सरकारी स्कूलो को इससे प्रेरणा लेकर इस संबध मे विचार करना चाहिऐ । उन्होने वेबसाइट के लोकर्पण के पश्चात उसका अवलोकन करते हुऐ विद्यालय की पुस्तकालय,कम्प्युटर लैब,पूर्व छात्र और विद्यालय की अन्य उपलब्धिया तथा वर्तमान होनहार छात्रो की जानकारी लेकर विद्यालय की प्रशंसा करते हुऐ उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

  • इस अवसर पर उपस्थित जिलाशिक्षा अधिकारी मा.शि (मुख्यालय ) उमाशंकर किराडू ने कहा कि आज के दौर मे सरकारी विद्यालय अपने विभिन्न कार्यो से प्रगति के पथ पर है और शिक्षको की कडी मेहनत से इस बार बीकानेर जिला संभाग में परीक्षा परिणाम में सर्वोच्च रहा है उन्होने कहा कि सादुल स्कूल ने वेबसाइट का निर्माण कर जिले की दुसरी सरकारी स्कूलो को एक दिशा दी है । वेबसाइट बनने से.बच्चो को प्रवेश और शुल्क के लिए परेशान नही होना पडेगा । इस अवसर पर वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुऐ सादुल उ.मा.वि.की प्रधानाचार्य डाँ सोनिया शर्मा ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से बच्चो और अभिभावको को विद्यालय की समस्त गतिविधियो से अवगत करवाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होने बताया कि वेबसाईट मे विद्यालय स्टाफ एवं अन्य शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियो की समस्त जानकारी उपलब्ध होगी उसके साथ साथ विद्यालय मे प्रवेश और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी । वरिष्ठ अध्याक सुभाष जोशी ने बताया कि सादुल स्कूल के नवाचारो में आज एक और अध्याय जुड गया है वेबसाइट के माध्यम से देश विदेश मे बैठे व्यक्ति और पूर्व विद्यार्थि सकूल की जानकारी से समय समय पर अवगत होते रहेगें । इस अवसर पर पवन मितल,मांगीलाल गोदारा सहित निदेशालय विभागिय अधिकारी उपस्थित थे ।

No comments