राज्य सरकार की घोषणानुसार अब 90 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
राजस्थान सरकार की घोषणा: पुलिस, जेल और होमगार्ड के जवानों को हर साल 7 हजार रुपए वर्दी और किट भत्ता दिया जाएगा, 90 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार की इस घोषणा से राजकोष पर करीब 63 करोड़ 43 लाख रुपए का वित्तीय भार आएगा….
जयपुर।
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। अब राजस्थान सरकार द्वारा पुलिस, जेल और होमगार्ड के जवानों को हर साल 7 हजार रुपए एकमुश्त वर्दी और किट भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव पर गृह विभाग द्वारा मुहर लगा दी गई है। गहलोत सरकार द्वारा इस मंजूरी से पुलिस विभाग के कुल 90,621 कर्मियों को लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गृह विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में पिछले साल पुलिस, जेल और होमगार्ड विभाग के स्थायी कर्मचारियों को एकमुश्त 7 हजार रुपए वर्दी और वक्त भत्ता देने की घोषणा की थी। अब इसे मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग के कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 86,487 कर्मियों, होमगार्ड विभाग के कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल तक के 422 और जेल विभाग के प्रहरी से लेकर उप कारापाल तक के 3712 कर्मियों को फायदा मिलेगा। राज्य सरकार की इस घोषणा से राजकोष पर करीब 63 करोड़ 43 लाख रुपए का वित्तीय भार आएगा।







No comments