भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अधिक मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे किसानों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों पर राजकार्य में बाधा ड़ालने के कारण धर्मेन्द्र,रामदयाल,कैलाश,अशोक,प्रभुराम,छोगाराम पर मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया.. जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान नापासर थाने के आगे पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया..
नापासर में पुलिस और किसानों के बीच विवाद बढ़ गया है। पुलिस का जहां आरोप है कि नापासर थानाधिकारी बदतमीजी की गई और वर्दी पर हाथ डाला गया तो दूसरी ओर किसान यह मानने को तैयार ही नहीं है। नापासर थाने के आगे जुट रही किसान साथियों का कहना है कि गलत आरोप लगाकर लोगों को पकड़ा गया है।
बड़ी संख्या में यहां पहुंचे लोगों ने अपने 6 साथियों को बाइज्जत बरी करने और द्वेषतापूर्वक कार्यवाही करने वाले थानाधिकारी और उनके साथ सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियो के निलबंन की मांग को लेकर नापासर थाने का घेराव कर रखा हैं।बड़ी संख्या में किसान साथियों के साथ विजयपाल बेनीवाल, रामनिवास कुकणा,विवेक माचरा और भी कई नेता मौजूद है विजयपाल बेनीवाल ने कहा कि जब तक हमारे किसान भाइयों को न्याय नहीं मिल जाता है हमें लाठियां खानी पड़े हम यहां से नहीं नहीं हीलेंगे और जरूरत पड़ी तो नेता जी भी यहां पधारेंगे..
नापासर थाने के आगे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू…
Reviewed by City Express News
on
22:59
Rating: 5
No comments