मंत्री डॉ. कल्ला के निर्देश के बाद हरकत में आए कर्मचारी
शनिवार को शिक्षा मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने पुष्करणा छात्रावास जमीन का मौका मुआयना कर अधिकारियों को जल्द ही कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज पीएचडी विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए पानी सप्लाई हेतु लाइन डालने का कार्य की शुरूआत करने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा नेता रामकिशन आचार्य व उनकी टीम भी मौजूद थी। आचार्य ने बताया कि मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के निर्देश के बाद अब पानी व बिजली सप्लाई का कार्य शुरू हो रहा है और जल्द ही छात्रावास का काम भी शुरू किया जाएगा।








No comments