बिजली विभाग की घोर लापरवाही होती रहती हैं आए दिन घटनाएं
ब्रेकिंग न्यूज़ हरदोई
आपको बताते चलें जनपद हरदोई के विकासखंड भरावन थाना अतरौली के अंतर्गत जखवा पावर हाउस के अंतर्गत जिन जिन गानों को विद्युत आपूर्ति जाती है उन गांव की लाइन अति जर्जर होने के कारण लाइन टूट कर आए दिन गिरती रहती है यह कार्यक्रम लगभग 3- 4 साल से बराबर चल रहा है कई बार किसानों को व उनके मवेशियों को तथा फसलों का भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है
इसी के चलते आज अतरौली के पास ग्राम पंचायत झंझौली गांव में 11000 लाइन का तार टूट कर गिरने से आज एक बालक की मृत्यु हो गई है
गांव वालों से पता चला है कि विकास गोस्वामी आज सुबह अपने खेत से जानवर भगाने के लिए गया था खेत के चौतरफा कटीले तार को हटाने की कोशिश उसकी आखिरी कोशिश बन रह गई क्योंकि उन्हीं तारों के ऊपर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते 11000 वोल्टेज का तार टूटा हुआ पढ़ा था जिसके कारण वह नाबालिग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा और मौके पर ही बिजली से झुलस कर उसकी मौत हो गई







No comments