पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून, बाड़मेर-जालोर में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों बाड़मेर व जालोर सहित पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जोधपुर, जैसलमेर व सिरोही जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानि इन जिलों के कुछ स्थान पर भारी बारिश होने का अनुमान है। बाड़मेर के धोरीमन्ना व गुड़ामालानी में रविवार को भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। गहरे निम्न दबाव का उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ था।
प्रदेश में सक्रिय मानसून अब पश्चिमी राजस्थान पर मेहरबान होता नजर आ रहा है। कम हवा का एक दबाव क्षेत्र एक अदद झमाझम बारिश के लिए तरस रहे पश्चिमी राजस्थान की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इस सिस्टम के अगले तीन दिन तक पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बाड़मेर व जालोर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं जोधपुर में भी कुछ स्थान पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।








No comments