गहलोत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल दुष्कर्म अपराध में राजस्थान का प्रथम स्थान, इस्तीफा दे प्रदेश सरकार- अखिलेश प्रताप सिंह
बीकानेर, 5 अक्टूबर, 2020। राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार के विरूद्ध भाजपा के प्रदेश व्यापी हल्ला बोल कार्यक्रम के अन्तर्गत बीकानेर में भी भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर एवं देहात के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में गहलोत का पुतला फूंका और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौपा।
ज्ञापन में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हिंसा, शोषण, उत्पीड़न और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए बताया गया है कि वर्तमान सरकार महिलाओं और बेटियों को समूचित सुरक्षा प्रदान करने में असक्षम रही है, अपराधियों के मन में कानून का भय नहीं है और वे बेखौफ होकर महिलाओं, नाबालिग बेटियों का अपहरण कर रहे हैं, हत्या कर रहे हैं, बलात्कार जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इस कांग्रेस सरकार में पीड़ितों का पक्ष सुनने वाला कोई नहीं है। गहलोत सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूर्णतया विफल रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने वर्तमान सरकार के मुखिया दिल्ली की राजनीति करने को आतुर हैं लेकिन अपने घर को सुरक्षित बनाने विशेष कर महिलाओं, बेटियों, दलितों को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड़ ब्यूरों की रिपोर्ट के ताजा आंकड़ों के अनुसार दुष्कर्म से सम्बंधित अपराधों में राजस्थान का प्रथम स्थान होना प्रदेश का दुर्भाग्य हैं एवं देश का 18.72 प्रतिशत अपराध राजस्थान में हुए हैं। वर्ष 2018 में 4 हजार 335 दुष्कर्म सम्बंधित अपराध दर्ज हुए जो 2019 में 5 हजार 997 हो गये, कुल 38.34 प्रतिशत कि बढ़ोतरी राज्य सरकार पर कलंक हैं।
ऐसे में कांग्रेस की गहलोत सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा की मधुरिमा सिंह ने कहा कि 12 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम आयु की बच्चियों के प्रति दुष्कर्म सम्बंधित मामलों में देश में राजस्थान का प्रथम स्थान होना शर्मनाक हैं तथा दलितों के प्रति अत्याचारों में देश में राजस्थान का दूसरा स्थान होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में महिलाओं के प्रति अत्याचार की घटना होना निन्दनीय है।
कांग्रेस के बड़े लीडर हाथरस जाकर राजनीति की रोटियां सेक रहे हैं मैं उनसे कहना चाहती हूं की क्या आपको राजस्थान में प्रतिदिन होने वाले महिलाओं के प्रति अत्याचार की घटनाएं दिखाई नहीं देती। सुधा आचार्य ने कहा कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः’ इस कहावत को गहलोत सरकार शायद समझ नहीं पायी है।
भारत भूमि जहां देवियों की पूजा की जाती है उसी भूमि में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ता दुराचार गहलोत सरकार की नाकामी को दर्शाता है। आज के गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम में प्रभारी ओम सारस्वत, महापौर बीकानेर श्रीमती सुशीला राजपुरोहित, भाजपा देहात अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, डा. सत्यप्रकाश
आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, अरूण जैन, गोकुल जोशी, मनीष आचार्य, कुम्भनाथ सिद्ध, देवीलाल मेघवाल, पुखराज स्वामी, नरसिंह सेवग महिला मोर्चा की भारती अरोड़ा, सुमन छाजेड़, कृष्णा माहेश्वरी, प्रमिला गौतम,
भवगती स्वामी, पूर्वा चाण्डक, प्रीति चाण्डक, ज्योति सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।












No comments