श्री नमित मेहता, जिला कलेक्टर, बीकानेर एवं श्री बी एल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विषय - आभार ज्ञापन ( कोविड पाॅजिटिव लिस्ट में मोबाइल नंबर कॉलम हटाने के लिए।
महोदय जी आपको मैंने दिनांक 3 अक्टूबर 2020 को बीकानेर की एक समस्या की ओर आपका ध्यान आकर्षित करते हुवे एक पत्र लिखा था।
जिसमें बताया था कि सीएमएचओ ऑफिस द्वारा कोविड पॉजिटिव मरीजों की जारी लिस्ट में मोबाइल नंबर हटने चाहिए। क्योंकि इन लिस्टो में लड़कियों और महिलाओं का नाम उनके पर्सनल नंबर सहित होते है। यह लिस्ट पत्रकारों और चिकित्सा कर्मियों के पास सीएमएचओ ऑफिस से जाती है और इनके द्वारा दूसरे लोगों तक आगे से आगे वायरल होती है।
जिसके कारण लड़कियों और महिलाओं के नंबर सार्वजनिक हो जाते हैं। जिन पर मनचले लड़के फोन और चैटिंग से इन्हें परेशान करते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि आपने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और अगले दिन दिनांक 4 अक्टूबर से जारी होने वाली कोविड पॉजिटिव लिस्ट से मरीजों के नंबर वाला कॉलम हटवा दिया जो आज दिनांक 5 अक्टूबर तक जारी है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह व्यवस्था आगे भी आप जारी रखेंगे जिससे शहर की बहन बेटियों के मोबाइल नंबर वायरल नहीं होंगे। इस कार्रवाई के बाद मुझे परेशान होने वाली लड़कियों और महिलाओं द्वारा वापिस मुझे और आप कलेक्टर और सीएमएचओ के लिए आभार मिला।
बीकानेर की जनता आपके इस तुरंत लिए गए फैसले से खुश हैं। मैं सभी बीकानेर की जनता और पत्रकारों की तरफ से आपका आभार ज्ञापित करता हूं।
इस विषय की गंभीरता की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मैंने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को भी पत्र लिखा है आशा है वहां से भी ऐसा कोई निर्णय हो जी राज्य के सभी जिलों के लिए लागू हो।
आपका मनीष पारीक
फोटो जर्नलिस्ट - दैनिक भास्कर
महासचिव - बीकानेर प्रेस क्लब
9672869388









No comments