ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम गहलोत का फूंका पुतला

 

बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक रविंद्र सिंह शेखावत और अजय बेनीवाल के नेतृत्व में राजस्थान मे लगातार बढ़ती हुई  बलात्कार की घटना  और बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया ।
काननाथ गोदारा ने बताया कि प्रदेश में पिछले काफी समय से बलात्कार, लूट व हत्या की घटनाएं निरंतर बढ रही है जिससे आमजन मे भय का माहोल है। पूनमचंद घिंटाला ने बताया कि राजस्थान सरकार इस मुद्दे पर जल्द से जल्द विचार करें क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए कानून व्यवस्था उत्तम होनी जरूरी है ।इस दौरान पूर्व महासचिव मुकेश पूनिया(डूंगर महाविधालय)महानगर सह मंत्री रामनिवास बिश्नोई,बीरबल कुमावत, दौलत राम चौधरी,अनिल सारस्वत ,भागीरथ कुमावत, सुनील चौधरी, कुशाल ,जितेंद्र ,रोहित चौधरी अभिनव राठौड।






No comments