देशनोक में अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
बीकानेर-जिला पुलिस की स्पेशल टीम की सूचना पर देशनोक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित दो बदमाश पकड़े है। जानकारी यह कार्रवाई देशनोक स्थित मातेश्वरी होटल के पास की गई।
जिसमें बनवारी लाल पुत्र लीलाधर निवासी छोटी सांगू व रघुवीर सिंह पुत्र सुखसिंह निवासी पिंडवा को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से तीन जिंदा कारतूस व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जानकारी में आया कि ये दोनों नोखा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में घुम रहे थे। पुलिस की सुझबुझ के चलते यह वारदात होने से टल गई।













No comments