आज Pbm अस्पताल में कार्यरत नर्सेज द्वारा राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर के तत्वावधान मे जिला कलेक्टर को चिकित्सा मन्त्री रघु शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे RNA प्रवक्ता मुकेश डऊकिया ने बताया की हमारी सरकार से मांग है की RNT मेडिकल कॉलेज उदयपुर में वर्षो से कार्यरत UTB संविदा नर्सेज को कार्यमुक्त कर दिया है। एक तरफ तो राजस्थान मे बढते कोरोना मरीजो की सेवा के लिए सरकार अन्य जिलों में UTB नर्सेज को नियुक्ति दे रही और दुसरी तरफ हटाने के आदेश जारी कर रहे हैं। जो नर्सेज के साथ कुठाराघात है। इसलिए सरकार से मांग करते है कि उदयपुर UTB नर्सेज को वापस लगाये और नर्सेज भर्ती 2018 मे 3000 पदो की बढोतरी कर सरकार समस्त UTB संविदा नर्सेज को नियमित करे जिससे दुगुनी ऊर्जा के साथ नर्सेज कार्य कर सके....
आज बीकानेर से सुशील यादव, हनुमान चौधरी, प्रेम चन्द यादव, जितेन्द्र मीणा,अजय धायल, अब्बास, किशनकुमार सुथार,नितिन ,लक्षमण सिंह,मनोज मीणा, दिलीप, विक्रम सिंह,दीपक,धर्मेन्द्र पटेल सहित नर्सेज मौजुद रहें।
उदयपुर UTB नर्सेज को हटाने के विरोध में जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
Reviewed by City Express News
on
00:57
Rating: 5
No comments