ब्रेकिंग न्यूज़

कम्प्यूटर काउटिंग प्रशिक्षण का समापन

 

बीकानेर, 09 अक्टूबर। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय स्टेट बैंक के सामजिक उतरदायित्व के अंतर्गत संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर में राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद द्वारा प्रायोजित स्वयं सहायता समूह तथा उनके परिवार के सदस्यों को कम्प्यूटर ,काउटिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को आरसेटी संस्थान में समापन हो गया ।

कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि ,लीड बैंक प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक रमेश ताम्बिया थे। संस्थान के निदेशक लालचंद वर्मा द्वारा आगुन्तुको का स्वागत किया । कार्यक्रम में प्रशिक्षण की विषय वस्तु में कम्प्यूटर ,काउटिंग  से सम्बंधित सभी व्यावहारिक ज्ञान मोहिना खातुन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया ।

 इसके अतिरिक्त अन्य विषय समय प्रबन्धन, प्रभावशाली संवाद, उद्यमशील व्यक्ति के मूल मन्त्र इत्यादि सम्मिलित थे । प्रशिक्षणार्थियों को इकाई भ्रमण के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण इत्यादि सना मिर्जा, शशि बाला शर्मा और कपिल पुरोहित द्वारा दिया गया । प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन भी  किया गया।

मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की महता बताते हुए प्रशिक्षनार्थियो को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाआंे के बारे में बताया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । ताम्बिया ने मुद्रा योजना इत्यादी के अंतर्गत ऋण लेकर स्वंय का व्यापार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया तथा नाबार्ड द्वारा ई-शक्ति योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। 

कार्यक्रम समन्वयक सना मिर्जा ने संचालन किया। आरसेटी के निदेशक द्वारा समस्त आगुन्तको, अधिकारियो एवम प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षनार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आगामी होने वाले उन्नति योजना के तेहत अगले सप्ताह से ग्राम मंकड़ासर में ब्यूटी पार्लर मेन्जमेन्ट प्रशिक्षण कार्येक्रम प्रारम्भ होने की जानकारी दी ।




No comments