कोविड-19 का टीका लगवायें, महामारी से स्वयं को बचायें- गोविन्दराम मेघवाल
बीकानेर, 19 अप्रैल, 2021। यूपीएचसी तिलक नगर, बीकानेर द्वारा सर्वसिद्धेश्वर महादेव मन्दिर, शिव मन्दिर प्रन्यास भवन में निःशुल्क कोविड-19 टीकाकरण शिविर पाँचवें दिन भी जारी रहा। खाजूवाला विधायक गोविन्द राम मेघवाल ने भी शिविर में आकर कोविड-19 के टीके की दूसरी डोज ली। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप भी शिविर में उपस्थित रहे। विधायक मेघवाल ने टीका लगवाने के बाद नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आप सब कोविड-19 का टीका जरूर लगवायें और इस महामारी से स्वयं और परिवार को बचायें।
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार द्वारा समूचित प्रबन्धन किया गया है। आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जहाँ भी टीकाकरण चल रहा है वहाँ जाकर टीका अवश्य लगवायें। बीकानेर में चल रहे टीकाकारण अभियान में वैक्सीन की कमी नहीं आने दी जायेगी साथ ही शिविर हेतु शिव मन्दिर प्रन्यास द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की।शिविर के माध्यम से सीएमएचओ डॉ. कश्यप ने भी लोगों का आह्वान किया कि अफवाहों से बचें, मन में डर न पालें यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, सभी पात्र व्यक्तियों को यह कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाना चाहिये। कोविड संक्रमण से पहला बचाव टीका है तो दूसरा बचाव मास्क लगाना, दो गज की दूरी का पालन तथा बार-बार साबुन से अच्छी तरह से हाथों को धोना है।

















No comments