लैब टेक्निशियनों ने लिए 250 लोगों के कोरोना सेम्पल प्रतिदिन बढ़ती जा रही है कोरोना सेम्पल देने वालों की संख्या
सूरतगढ़। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लैब टेक्निशियनों की ओर से करीब 250 लोगों के सेम्पल लिए गए। जिसमें सीआरपीएफ में 59 व ट्रॉमा सेंटर में 190 सेम्पल लिए गए। सेम्पल के कार्य में लैब टेक्नीशियन सुखदेव सिंह व किशोर कुमार व सूरज, जीबी बाबू, सुरेन्द्र कौर व दान सिंह, मानव सेवा समिति से देव चन्द दैया (अध्यक्ष) की टीम सिद्धार्थ,
यशवर्द्धन, पूनम, दिव्यशानु, शिवम मुंजाल, अजय जैन, आनन्द भारद्वाज एवं उपाध्यक्ष अशोक मखीजा, नरेंद्र कुमार शर्मा ने रजिस्ट्रेशन व सेम्पलिंग में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष महर्षि के दिशा निर्देशों से कार्य किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेम्पलिंग कार्य के दौरान कोई गार्ड नही होने से भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत हुई।
गत वर्ष नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वंयसेवकों के सहयोग से व्यवस्था बन जाती थी। परन्तु कोरोना की दूसरी लहर के चलते सेम्पल देने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इसके बावजूद अभी तक स्वंयसेवकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए ड्यूटी नहीं लगाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. विजय प्रकाश भादू ने पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर को स्वयंसेवकों ड्यूटी लगाने की मांग की हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिग सुनिश्चित की जा सके।















No comments