ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीडूंगरगढ़ कोविड पर लापरवाही बरती तो होगा बड़ा एक्शन अधिकारी हुये एलर्ट

 

श्रीडूंगरगढ़” कोविड पर लापरवाही बरती तो होगा बड़ा एक्शन अधिकारी हुये एलर्ट।आज पंचायत समिति सभागार में आज उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों की मीटिंग ली। इस मीटिंग में उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार तहसीलदार बीसीएमओ डॉ संतोष आर्य विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल नायब तहसीलदार जयनारायण के साथ ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

जैसे जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है अब प्रशासन ने अब कड़े कदम उठाने शुरू कर दिये। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विवाह समारोह में यदि लापरवाही बरती गई तो प्रशासन कड़ी कार्यवाही करेगा। हर ग्राम पंचायत में एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गए जो गाँव मे होने वाले कार्यक्रम की समस्त जानकारी उच्च अधिकारियों को देंगे।

 ग्रामीण स्तर पर बीएलओ पटवारी ग्राम विकास अधिकारी सरपंच वार्ड पंच आशा सहयोगिनीयो के साथ मिलकर एक समन्वय टीम बनाकर पुरी तरह से हर कार्यक्रम पर नजर रखेंगी । ब्लोक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सन्तोष आर्य ने कहा कि हम सब मिलकर इस महामारी का मुकाबला करना होगा सबको अपना दायित्व निभाना होगा।
कुंभ से आने वाले यात्रियों पर भी पुरी नजर रखनी होगी बाहर से आने वाले प्रवासी यदि आरटीपीसीआर रिपोर्ट नही लाते है तो उनको 14 दिन होम क्वॉरेंटाइन किया जाएगा यदी पॉजिटिव व्यक्ति या उनके परिजन जिनको होम क्वॉरेंटाइन किया गया है वो बाहर घूमते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


No comments