ब्रेकिंग न्यूज़

आसमान में छाई घटाएं, मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी

 

बीकानेर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को आसमान में काली व घनघौर घटाओं के छाने से मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। हालांकि बीकानेर में सोमवार देर रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। बीकानेर में बूंदाबांदी का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। बादलों के गर्जन के साथ ही खाजूवाला और गजनेर में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। वहीं शहरी क्षेत्र में बादलों की उमड़घुमड़ शुरू हो गई है। मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं के साथ गरज के साथ सामान्य बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।













No comments