ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान पुलिस में चली तबादलों की लहर, 122 सब इंस्पेक्टर, 17 एएसआई व 46 हैड कांस्टेबल इधर-उधर,

 

राजस्थान पुलिस में एक बार फिर तबादलों की लहर चल पड़ी है। पुलिस विभाग ने एक साथ सब इंस्पेक्टर, एएसआई व हैड कांस्टेबलों की तबादला सूचियां जारी की है। 

इनमें 104 सब इंस्पेक्टरों की रेंज बदल दी गई है। वहीं 12 सब इंस्पेक्टरों में कुछ को जिलों के अंदर ही इधर उधर किया गया है तो कुछ के जिले बदले गए हैं। सब इंस्पेक्टरों की एक अन्य सूची में 6 एस आई को सीआईडी सीबी में लगाया गया है।

 इनमें विजयश्री को बीकानेर सीआईडी सीबी में लगाया गया है। 17 एएसआई भी बदले गए हैं। इन सभी को जोधपुर आयुक्तालय लगाया गया है। इसी तरह 46 हैड कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं।सभी हैड कांस्टेबलों के जिले बदले गए हैं। 
बीकानेर एसपी ऑफिस में तैनात सब इंस्पेक्टर कानाराम को पीटीएस बीकानेर लगाया गया है। वहीं श्रीबिलाजी से रमेश बिट्ठू को भी बीकानेर पीटीएस लगाया गया है। आदेश कुमार बीकानेर संभाग से जोधपुर संभाग भेजा है। इसके अतिरिक्त सुनील गोदारा, रतन सिंह, सुभाष विश्नोई, दोलाराम विश्नोई, पवन कुमार, इमरान खान व इमीचंद को बीकानेर रेंज मिली है

No comments