नौकरी दिलाने का झांसा देने वालों से सावधान
BIKANER नौकरी का झांसा दिलाने वालों से सावधान हो जाइए। कहीं आप भी उनके शिकार न बन जाए। कमोबेश इसी प्रकार का मामला राजधानी जयपुर में सामने आया है। जहां बड़े अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने एक नर्सिंगकर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता को अस्पताल में बुलाकर डॉक्टर के चैंबर में ले जाकर दुष्कर्म किया।इतना ही नहीं किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी गई। चौंमू थाने में पीडि़ता की ओर से डॉक्टर महेंद्र चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल चौंमू राजेंद्र सिंह को मामले की जांच दी गई है।












No comments