बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई 270 करोड़ रुपए की हीरोइन पकड़ी
बीकानेर बीएसएफ ने अब तक की बड़ी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया है । जिसमे 54 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 270 करोड़ रुपए आंकी जा रही है ।
हेरोइन PVC पाइप में डालकर तारबंदी के उस पार से भारतीय सीमा में डाली गई थी । देर रात आंधी और तूफान के बीच BSF के जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया । हालांकि PVC पाइप को यहां तक पहुंचाने में सफल हुए पाकिस्तानी तस्कर बाद में भागने में सफल हो गए ।BSF के IG पंकज कुमार के निर्देश पर देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया । IG पुष्पेंद्र सिंह को जब घटना के बारे में पता चला तो वो भी मौके पर पहुंचे । इसके साथ ही खाजूवाला की चौकी को भी सूचना दी गई ।
खाजूवाला सटी सीमा पर BSF की 127 बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे । गश्त दे रहे जवानों को इसका आभास हो चुका था कि सीमा पर कुछ हरकत हो रही है ।
आंधी और तूफान के बीच भी सीमा पर होने वाली हरकत को देखने वाले उपकरणों के सहयोग से पाकिस्तानी तस्करों को ढूंढा गया , लेकिन वो काफी आगे निकल चुके थे |













No comments