भामाशाह महावीर रांका ने सुशीला केशव सेवा संस्थान को दिए सौ राशन किट
बीकानेर, 3 जून । सेवा, समर्पण के लिए भामाशाह महावीर रांका द्वारा लगातार कोरोना काल में राशन वितरण किट जरूरतमंद लोगों को दी जा रही है ।
सुशीला केशव सेवा संस्थान के संरक्षक डॉ अजय कपूर ने बताया कि गुरुवार को पूर्व यूआईटी चेयरमैन रांका द्वारा सेवा संस्थान को 100 राशन प्रदान किए ।
राशन किट जरूरतमन्द लोगो,श्रमिको, दिव्यांगों को वितरित किया गया । इस दौरान लीलाधर खत्री ,ओमप्रकाश घारू, सौरभ शर्मा, सूरज ,उदय आदि मौजूद रहे ।




No comments