ब्रेकिंग न्यूज़

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते

 

बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देशन पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए 8 जनों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 25 मोबाईल 2 लैपटॉप व 1 एलईडी जब्त की गई। 

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि रांगडी चौक मेें कुछ लोग क्रिकेट मैच का सट्टा कर रहे हैं। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई और कोतवाली पुलिस मय जाप्ता और गठित टीम ने दबिश देकर मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
 इस दौरान रांगड़ी चौक निवासी परमेश्वर पारीक, फड़बाजार निवासी मुकेश सोनी, जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी रोबिन नारंग, सुराणों का मोहल्ला निवासी शुभम अग्रवाल, रांगड़ी चौक निवासी बंशीलाल भादाणी, ठंठेरा निवासी राजेन्द्र कुमार ठंठेरा, कुम्हारवाला रायसिंहनगर निवासी विनोद कुमार कुम्हार तथा कोतवाली थाने के पीछे निवासी दिलीप छाबड़ा आयरलैंड और नीदरलैंड के मैच में सट्टा कर रहे थे। 




No comments