ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री मंत्री आवास योजना के लिए प्रस्तावित जमीन पर कब्जे को निगम ने ध्वस्त किया

 

 मुख्यमंत्री मंत्री आवास योजना के लिए प्रस्तावित जमीन पर हुए कब्जे को निगम ने ध्वस्त कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी के निर्देशन में निगम की टीम आज मौके पर पहुंची। जेसीबी से चारों ओर की दिवारों को तोड़कर निगम का बोर्ड लगा दिया गया। 

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बताया कि कांता खतूरिया कॉलोनी में संस्कार सदन के पीछे नगर निगम की तीन बीघा जमीन है। इस जमीन पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मध्यम व निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए फ्लैट स्कीम की घोषणा की थी। वर्ष 2021-22 बजट सत्र के तहत यह प्रोजेक्ट शुरू होने ही वाला है।
हाल ही में अज्ञात भूमाफिया ने इस जमीन के कुछ हिस्से पर चार दिवारी बनाकर कब्जा कर लिया। सूचना पर निगम की टीम मौके पर गई। कब्जाधारी के बारे में कुछ पता नहीं चला। टीम को दो तीन बार मौके पर भेजा गया, बाद में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया। कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। ऐसे में आज निगम आयुक्त एएच गौरी के निर्देशन में जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया। निगम के स्वामित्व वाली इस जमीन की कीमत पांच करोड़ रूपए बताई जा रही है।





No comments