ब्रेकिंग न्यूज़

सेवाभारती द्वारा "नेशनल डॉक्टरर्स डे"पर कोरोना कर्मवीर"से सम्मानित किया गया |

 

1/7/2021को" नेशनल डॉक्टरर्स डे"पर गंगाशहर सेटेलाईट अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल प्रांगण में सेवाभारती द्वारा "कोरोना कर्मवीर"से सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० मुकेशजी वाल्मीकि ने की। 

डॉ० वाल्मीकिजी द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री सांवर लाल मोदी ने चिकित्सकों को "राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस" पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप द्वारा एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों द्वारा कोरोना काल में किये गये सेवा कार्यों के कारण पूरा समाज हृदय से आभार प्रकट करता है। 
समाज की भावना को देखते हुए सेवा भारती ने आप सभी को "कोरोना कर्मवीर" से सम्मानित करने का निर्णय किया। इसके अतिरिक्त श्री  मोदी ने कोरोना काल में सेवा भारती द्वारा बीकानेर में विभिन्न प्रकार के किये गये सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। 
इस अवसर पर र्श्री शिवकुमारजी वर्मा, सेवा भारती बीकानेर महानगर  मंत्री  ने "डॉक्टरर्स डे "पर बधाई देते हुए कहा कि इस कोरोना काल में आप लोगों द्वारा समाज की गई सेवाएं अविश्मणीय रहेगी। 
 चिकित्सा कर्मियों द्वारा अपने घर परिवार की चिन्ता छोड़ कर तथा अपनी जान की भी चिन्ता किए वगैहर अपना कर्तव्य एक वीर सैनिक की तरह निभाया। सेवा भारती संस्थान बीकानेर आपका आभार प्रकट करती हैं। 
 इसके बाद सभी चिकित्सा कर्मियों को तिलक लगाकर कर "कोरोना कर्मवीर" सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ० वाल्मीकिजी के अध्यक्षीय उद्बबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अन्त में सभी चिकित्सा कर्मियों को"पुष्प वर्षा" करके भी सम्मानित किया।
आज के कार्यक्रम में सेवा भारती के श्री भंवर लालजी शर्मा, श्री सुरेन्द्रजी मारू, श्री रोहितजी भारती तथा कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

No comments