ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रालयिक कर्मचारी मुख्यमंत्री जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु 7 को हवन यज्ञ करने के बाद आज बीकानेर में निकालेंगे वाहन रेली *

 

13.09.2021 ,बीकानेर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ बीकानेर, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि  प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह चौधरी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी व सभी जिलाध्यक्षों की जयपुर में महासंघ की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर  15 सितम्बर को जयपुर में विशाल

रैली (बाईस गोदाम से सिविल लाईन फाटक मुख्यमंत्री आवास तक) की तैयारियों एवं महासंघ के आगे के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार कर प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारियों को आहृवान किया है।


हासंघ ने एक हाईपावर कमेटी , वार्ता कमेटी का गठन सर्वसहमति से किया गया है जो सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगे मनवाने के लिए प्रयासरत है।

सभी जिलों की भांति बीकानेर में भी  7.9.2021 को  मुख्यमंत्री जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष हवन- यज्ञ का सफल आयोजन किया । 

श्री चौधरी ने बताया कि बीकानेर में  13 सितम्बर ,आज शिक्षा निदेशालय से चोतीना कुआ सार्दुलसिंहजी सर्किल पर सभी विभागों की टोलियों के साथ मिलकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक शांय 6 बजे दुपहिया/ वाहन रैली  निकालकर

र्मचारियों को (15 सितंबर जयपुर) महारेली के लिए जागृत किया जायेगा और मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन जिला कलैक्टर सर को सोंपा जायेगा।

 प्रदेशाध्यक्ष के आहृवान पर 15 सितम्बर की रैली को सफल बनाने के लिए खूब प्रचार प्रसार कर पोस्टर ,पेंपलेट व पीले चावल वितरण कर अपने अधिकारों की रक्षा करने हेतु


बीकानेरजिले के मंत्रालयिक संवर्ग के साथियों  जयपुर 11बजे पंहुचने का निमंत्रण स्वीकार करें और  अपने अपने कार्यालयों में सभी अनुभागों में  पीले चावल सीट टू सीट वितरित करें। 

No comments