ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर : गौशाला संचालकों ने दिया चेतावनी ज्ञापन

बीकानेर गौशाला संघ की प्रबंधकारिणी की बैठक का आयोजन संघ कार्यालय पर किया गया बैठक की अध्यक्षता गड़ियाला गौशाला संचालक  सुखदेव जी महाराज ने की।
  आज की बैठक में अपने विचार रखते हुए संगठन के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि जिस प्रकार जिला प्रशासन और सरकार गौशालाओं के विरुद्ध नकारात्मक सोच रख कर कार्रवाई कर रही है, वह सरासर गलत है 
प्रशासन ने हमारी एक गौशाला के विरुद्ध जो अवांछित दोष लगाकर उस पर वाद दायर किया उसके खिलाफ बीकानेर गौशाला संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज सोमवार 13 सितंबर 2021 को चेतावनी ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया गया। 
प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान में प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण के तहत गौशालाओं को अनुदान से वंचित करने की चेतावनी दी जा रही है उस पर भी संज्ञान लेकर गोशालाओ को अनुदान से वंचित नहीं किया जाए यह भी निवेदन किया हे।

No comments