मौसम विभाग का अनुमान, 48 घंटे में फिर बरसेंगे बादल, पश्चिमी राजस्थान में चलेगी तेज हवा
विभाग की माने तो भरतपुर कोटा अजमेर और जयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर में बादलों की आवाजाही के साथ धूल-भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने की वजह से नमी वाली हवा पश्चिम की ओर से आ रही है।
इस वजह से मध्य प्रदेश से सटे क्षेत्र में बादलों की आवाजाही के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश के आसार
हैं।इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा और पश्चिमी राजस्थान जिलों में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
हैं।इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा और पश्चिमी राजस्थान जिलों में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

No comments