एक हजार यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रहित, जन्मदिन पर रांका की मानवसेेवा
बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका के जन्मदिन पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में एक हजार से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।राजनीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक आयोजन भवन में लगे इस रक्तदान शिविर में पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा नेता डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित कई भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर महावीर रांका के कहा कि आज के समय में रक्तदान की महती आवश्यकता है। कोरोना के बाद अब डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ताकि जरुरतमंदों को रक्त की कमी नहीं रहे।
शिविर को सफल बनाने में मस्त मण्डल सेवा संस्था, लूनकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट, बाबा रामदेव सेवा समिति – गंगाशहर, पूनमचंद झंवरीदेवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट, सहयोगी पवन महनोत, राजेन्द्र शर्मा, शम्भू गहलोत सहित बहुत से जनों का सहयोग रहा। आयोजनकर्ताओं की ओर से रक्त संग्रहित करनी वाली पीबीएम अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों, तकनीशियनों की टीम का आभार व्यक्त किया गया।




No comments