जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने डॉ.व्यास के निधन पर शोक जताया
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के पूर्व निदेशक और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.हनुमान प्रसाद व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने सदैव जीवट और समर्पण से कार्य करते हुए अपनी उपलब्धियों से देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनके निधन से हमने एक जानी—मानी शख्सियत को खो दिया है।
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।




No comments