पिचहत्तर वर्षों से लंबित विरास्तन नामान्तरकरण होने पर लाभान्वित हुए भाव विभोर
इस पर शिविर प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को उक्त विरास्तन नामान्तरकरण जायज वरिसानों के नाम से दर्ज कर प्रार्थीगणों को तुरंत अनुतोष प्रदान करने के निर्देश दिए।
जिस पर तहसीलदार छत्तरगढ़ ने मौके पर मौजूद पटवारी व भू-अभिलेख निरीक्षक को उपर्युक्त विरास्तन नामान्तरकरण को राजस्व रेकॉर्ड में दर्ज करवाकर प्रार्थियों को तुरंत सम्बल प्रदान किया।
इस पर लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिविर के कारण 75 वर्षों से लंबित विरास्तन नामान्तरकरण सम्भव हो पाया। उन्होंने सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।




No comments