बीस साल पुरानी समस्या का मिनटों में हुआ समाधान
बीकानेर पंचायत समिति के दाउदसर में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में पप्पू सिंह पुत्र पूर्ण सिंह की 20 वर्ष पुरानी समस्या का मिनटों में समाधान हो गया।
ऐसे में उसने वर्षों से लंबित अपने कार्य के लिए दरख़्वास्त लगाई। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शिविर प्रभारी द्वारा शुद्धि का प्रकरण दर्ज कर सही नाम से मिलान कर तत्काल ही नाम शुद्धि के आदेश दिए गए। काश्तकार द्वारा कार्य होने पर इस अभियान की तारीफ की। उसने कहा, सरकार की यह पहल काश्तकारों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो रही है।




No comments