ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा युवा मोर्चा ने रीट परीक्षा में धांधली को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे किया जोरदार हंगामा

 

बीकानेर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रीत परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध दर्ज कराया। 

प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वही प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बेरिकेट्स पर चढ़ गए जिनको पुलिस व आरएसी के जवानों ने नीचे उतरने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता पुलिस के सामने हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बीच में पड़कर समझाइश की जिससे मामला शांत हुआ। 

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि रीट परीक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा प्रदर्शन कर रहा है रीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। प्रदेश में सभी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी हो रही है जिसे लेकर राजस्थान के युवाओं में रोष है। सरकार यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं करती है तो कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर सरकार से लड़ाई लड़ेंगे।







No comments