आर्मी भर्ती मांगों के लिए युवाओं ने किया "शंखनाद"
विशाल तिरंगे 200फिट के साथ सेना की तैयारी करने वाले युवा भारी संख्या में रेली में शामिल हो अपनी आवाज बुलंद करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आए । कान नाथ गोदारा ने। जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर क्षेत्र के युवाओं की कुछ मुख्य मांगे थी जो निम्न है 1. बीकानेर जिले में सेना भर्ती तुरंत की जाए।
2 .सेना भर्ती केंद्र (ARO) स्थायी रूप से बीकानेर स्थापित हो। 3.कोरोना काल के चलते विगत वर्षों से सेना भर्ती रैली का आयोजन न होने के कारण अभ्यार्थियों की आयु में 2 वर्ष की राहत प्रदान की जाए।4. आगामी सेना भर्ती में दो गुना पद अर्जित किये जाए।
उक्त आवश्यक मांगों को पूर्ति के लिए रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । जोश से भरे युवाओं ने देशभक्ति नारो से कलेक्टर परिसर गुंजायमान कर दिया। "युवा शंखनाद रैली" समन्वयक पूनमचंद घिंटाला ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य युवाओं को सेनाभर्ती संबंधित आने वाली समस्याओं के विभिन्न पहलुओं को सामने लाने समाधान कर युवाओं को राहत पहुंचाना है।
इस रैली के सफल आयोजन कि मुख्य भूमिका में मुकेश पुनिया, बीरबल कुमावत, रवींद्र सिंह कालीपहाड़ी, सुनील चौधरी, सीतू सियाग, रमेश बाना, शुभम् शर्मा, देवी सिंह, महिपाल सिंह जयमलसर, छोटूसिंह, सोनू ग्रोनल, रामनिवास खिलेरी, ऋषिराजसिंह, संदीपबिश्नोई,पवन कुमार, दिनेश कुमार, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र ख्याली, सचिन चौधरी, सुभाष बिश्नोई (नोखा), गजानंद




No comments