ब्रेकिंग न्यूज़

देशनोक में मां करणी के जन्मदिन का जश्न

 

12 अक्टूबर।बीकानेर। देशनोक में मां करणी के जन्मदिन को लेकर मंगलवार को जश्न का माहौल रहा। मंदिर के बाहर उमड़ी भक्तों की भीड़ के चलते पांव रखने तक की जगह नहीं थी। ढोल नगाड़ों व गुलाल के बीच भक्त नाच रहे थे, झूम रहे थे। 

हालांकि नवरात्रा में कोरोना की तीसरी लहर के चलते मां करणी मंदिर के कपाट भक्तों के लिए बंद है। इसके बावजूद मां करणी के भक्त अपने आपको रोक नहीं पाए और सवेरे से ही देशनोक में मां करणी मंदिर के बाहर भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। 

हालांकि पुलिस के बंदोबस्त किए गए थे। किंतु भक्तों की आस्था के आगे बंदोबस्त फीके नजर आए। चाहे भले ही मंदिर के कपाट बंद हो, किंतु मां करणी के जन्मदिन पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला और वे पुलिस के नियंत्रण से बाहर थे। ढोल नगाड़ों के बीच गुला उड़ी और इसी दौरान भक्त जमकर झूमे व नाचे।






No comments