ब्रेकिंग न्यूज़

अग्नि दुर्घटना से बचाने के लिए अगले सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना किया महापौर ने

 

दीपावली के पावन पर्व पर आमजन को अग्नि दुर्घटना से बचाने के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली नगर निगम द्वारा आयोजित की गई । टीकेएन फायर सॉल्यूशन ओर नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में नगर निगम से जागरूकता रैली को नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

वहीं इस मौके पर नगर निगम उपायुक्त पंकज और नगर निगम के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है इससे मिलजुल कर हमें बनाना है और साथ ही यह ध्यान रखना है 

कि पटाखे जलाते वक्त कोई अनहोनी ना हो जिसके लिए आमजन को जागरूक करने के लिए निगम द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेगी ताकि हम किसी बड़ी दुर्घटना से बस सके।













No comments