बीकानेर, 3 नवम्बर। दिवाली के पावन पर्व पर उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ने अपने संदेश में "दीपावली के शुभ अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी और कहा कि आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।
साथ ही उन्होंने प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दीवाली मनाने की अपील की है और प्रकृति का सम्मान करने की बात कही है।
प्रदूषण मुक्त मनाए दीपावली-भाटी उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई
Reviewed by City Express News
on
08:01
Rating: 5
No comments