डॉ. सोमदत मेहता ने पीबीएम में करवाएं विकास कार्य
अधीक्षक पी बी एम अस्पताल डाक्टर परमेन्द्र सिरोही ने बताया कि डॉ० मेहता सरदार पटेल महाविद्यालय बीकानेर के 5 वीं बैच के विद्यार्थी हैं जो कि इंग्लैण्ड सरकार में सन् 1974 से चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे।
सेवानिवृत के बाद उन्होंने अपने माता-पिता की स्मृति में एवं चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सुविधा हेतु चिकित्सालय में 60 लाख रूपये का योगदान दिया गया है, जो कि सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि डॉ० सोमदत्त के द्वारा चिकित्सालय में जनाना चिकित्सालय में स्थित डब्लू कॉटेज के मरम्मत कार्य,निःशुल्क दवा वितरण केन्द्र में मरम्मत कार्य,
चिकित्सालय में एम्बुलेंस हेतु कक्षों/बाथरूम आदि का मरम्मत,चिकित्सालय में मरीजों हेतु रिकार्ड रूम का निर्माण,जनाना चिकित्सालय में सोनोग्राफी रूम का मरम्मत कार्य, मर्दाना चिकित्सालय में स्थित एक्स वार्ड के बाथरूम का मरम्मत कार्य, ए.आर.टी. सेंटर का मरम्मत कार्य, मर्दाना चिकित्सालय में स्थित डॉ० चेम्बरों एवं बाथरूम का मरमम्त कार्य शामिल है।




No comments