यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली
BIKANER2/11/2021(CITYEXPRESSNEWSयूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन की राष्ट्रीय सलाहकार डॉ मूर्ति मलिक के आह्वान पर सोनीपत टीम ने गांव खानपुर कला स्थित सपना बालकुंज मे दीपावली का उत्सव मनाया. सोशल ग्राम फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल शर्मा ने कहा कि दीपावली यानी रोशनी का त्योहार जहां गली मोहल्ले से लेकर घर आंगन तक रोशन रहते हैं |
ऐसे में बच्चों संग खुशियां बांटना उनके जीवन को रोशन करना ही सच्चा उत्सव है उन्होंने कहा कि लोग दीपावली पर जमकर पटाखे खरीद कर पर्यावरण को दूषित करते हैं |
अगर उन्हीं पैसों से यदि इन जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां मनाई जाए तो इस पर्व का मजा दोगुना हो जाए उन्होंने इस बीच बच्चों से बातचीत की जिसमें अधिकतर बच्चों ने बताया कि वह फौजी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं |
कोमल ने कहा कि बच्चों के सपनों को पूरा करने में फाउंडेशन पूरा सहयोग देगा. इसके साथ ही बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया ताकि बच्चों में जागृति की भावना पैदा हो और वे बढ़ चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लें.




No comments