ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर दीपावली के अवसर पर वूमेन पावर सोसाइटी टीम ने रानी बाजार अपना घर आश्रम में प्रभु जनों की की सेवा।

 

BIKANER(CITYEXPRESSNEWS)6/11/2021प्रदेश अध्य्क्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशनुसार  दिवाली  के पावन अवसर अपना घर रानी बाजार   आश्रम  में जाकर  प्रभु जनों को सेवा  एवं  साथ ही  फल मिठाईयो बाँट  कर उन सभी के साथ कुछ  ख़ुशी के पल बीताऐ ।

प्रभुजनो  में जो खुशी दिखी उसका कोई ठिकाना नहीं रहा एवं आश्रम के प्रभारी से विभिन्न विषय पर चर्चा की गई साथ ही उन्होंने पुरे आश्रम की व्यवस्था  से परिचित  करवाया  ।

हमारी सोसाइटी का यही उद्देश्य रहता है कि हम जरूरतमंद के पास पहुंचे और उनके हर दुख सुख में उनके साथ खड़े रहे  और जितना हम से हो सके हम जरूरतमंद तक पहुंचे और उनके दुख सुख को बांटे।

अध्यक्ष ने  प्रदेश एवं शहर के सभी निवासियों को दीपावली एवं आने वाले छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन और सभी उल्लास एवं खुशी से हर त्योहार को मनाते रहे।

मीडिया इनचार्ज संदीप चोरडिया बताया कि कार्यक्रम  के दौरान अर्चना सक्सेना  सीमा पारीक,  अमित  मित्तल  अर्जुन  पारीक सोमेश  जोशी  ,मंगल जोशी आदि उपस्थित रहे।











No comments