शिवबाड़ी मठ से पीएम के केदारनाथ कार्यक्रम का देखा सीधा प्रसारण
बीकानेर। भाजपा शहर जिला का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बीकानेर के शिवबाड़ी शिवबाड़ी स्थित एतिहासिक श्री लालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में शिव मंदिर पूजा कार्यक्रम, भगवान आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना, समाधि स्थल के जीर्णोद्धार तथा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह के सीधे प्रसारण देखा।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मठ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानन्द गिरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के साथ भाजपा पदाधिकारी, मण्डल अध्य्क्ष, पार्टी कार्यकर्ता और मन्दिर ट्रस्ट से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के केदारनाथ मंदिर पूजन, मूर्ति स्थापना, विकास कार्य लोकार्पण और शिलान्यास समारोह का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से बड़ी टीवी स्क्रीन पर देखा गया। पूरे देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक स्थानों पर शिवालयों में तथा बारह ज्योर्तिर्लिंगों में बड़े स्तर पर इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखा गया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने स्वामी सोमगिरी महाराज का श्रद्धामय स्मरण करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार के बहादराबाद विकास खंड ग्राम अजीतुपर में स्वामी सोमगिरि महाराज द्वारा लोकहित में संचालित किए जाने वाले गंगायन प्रन्यास आश्रम के निकट स्थित बालकुमारी मंदिर पर गंगा के किनारे नए घाट के निर्माण के लिए 3 करोड़ 90 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की ।




No comments