ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री शनिवार को अमर जवान ज्योति पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एवं अन्य सैन्य अधिकारियों-कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगेआमजन भी करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित

जयपुर, 10 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हैलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत हुए भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत एवं सशस्त्र सेनाओं के अन्य अधिकारियों-कार्मिकों को शनिवार प्रातः 10.30 बजे अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आमजन भी देश के इन वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, सेना के अधिकारी-जवान एवं उनके परिजन तथा राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।


No comments