ब्रेकिंग न्यूज़

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट :- सौरभ सैनी, राजस्थान सरकार का अचानक से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भगवती प्रसाद कलाल होंगे बीकानेर के नए जिलाधिकारी

 

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने 15 जनवरी 2022 देर शाम बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत भगवती प्रसाद कलाल को बीकानेर जिला अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है तथा श्री कलाल पहले सिरोही के जिला अधिकारी के रूप में कार्यरत थे |

वर्तमान कलेक्टर नमित मेहता अब पाली के जिला कलेक्टर होंगे बीकानेर संभाग के 3 जिलों में बदलाव हुआ है चुरू जिले के कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत श्री सांवरमल वर्मा को सिविल एविएशन विभाग जयपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है |

तथा रुकमणी सियार को गंगानगर जिला अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है |एवं करौली में कार्यरत श्री सिद्धार्थ सिहाग को चूरू जिला अधिकारी की कमान दी गई है। राजस्थान सरकार ने 48 अधिकारियों के तबादले किए हैं तथा इस फेहरिस्त में तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में भी प्रभार दिए गए हैं |









No comments