ब्रेकिंग न्यूज़

तीसरी लहर का पहला सण्डे कफ्र्यू: बाजार बंद, एडवाइजरी की पालना करवा रही पुलिस

 

बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना की तीसरी लहर के पहले सण्डे के कफ्र्यू में बाजार पूरी तरह से बंद रहा।

यहां तक मोहल्लों में भी  दुकानें बंद रही। अपवाद स्वरूप कुछ मोहल्लों में दुकानें जरूर खुली देखने को मिली। वही पुलिस कोरोना एडवाइजरी की पालना करवाती नजर आई तो पुलिस की पेट्रोलिंग भी जारी रही।

 कोरोना संक्रमण को लेकर सण्डे कफ्र्यू के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहा। हालांकि सब्जी, दूध व दवा सहित आावश्यक सेवाएं कफ्र्यू से मुक्त रहीं। केईएम रोड, कोटगेट सहित मुख्य बाजार तथा बीकानेर शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस व होम गाड्र्स के जवान तैनात रहे।
पुलिस कोरोना एडवाइजरी की पालना करवाती नजर आई। लोगों से समझाइश के साथ बिना मास्क के लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। जबकि हमेशा की अपेक्षा सण्डे कफ्र्यू में सडक़ों पर आवागमन भी सीमित रहा तथा कोरोना एडवाइजरी के खिलाफ जाने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है।











No comments