ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ नागरिकों को लगाया कोविड सुरक्षा का बूस्टर डोज

 

बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम बीकानेर द्वारा महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ति मुनि शांतिकुमार, मुनि श्रेयांश कुमार,तपस्वी मुनि भूपेन्द्र कुमार व मुनि श्री पदम कुमार के मंगलाचरण से अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं व वरिष्ट नागरिकों के लिए कोविड बूस्टर डोस ड्राइव का तेरापंथ भवन गंगाशहर में आयोजन किया गया।

शिविर को सफलतम बनाने में टीपीएफ़ परिवार को विभिन्न संस्थाओं का अभूतपूर्व सहयोग मिला जिसकी वजह से शिविर में लगभग 300 नागरिकों ने टीका लगवाया जिसमें कोविशिल्ड व कोवैक्सीन दोनो उपलब्ध थी तथा बहुत से नागरिकों ने प्रथम व दूसरा टीका भी लगवाया व कोविड सम्भंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त करी व जाँच करवायी।
शिविर में जैन महासभा अध्यक्ष लूणकरण छाजेड़, तेरापंथी सभा अध्यक्ष अमरचंद सोनी, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जि़ला महामंत्री मोहन सुराना, जि़ला महिला मोर्चा अध्यक्षा व पार्षद श्रीमती सुमन छाजेड़, महामंत्री श्रीमती सरिता नाहटा,पार्षद प्रतिनिधि मानमल सोनी, मण्डल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, तेयुप पूर्व अध्यक्ष जतन संचेती, तेयुप मंत्री देवेंद्र डागा व समस्त टीम, 
अणुव्रत विश्वभारती प्रचार प्रसार मंत्री धर्मेन्द्र डाकालिया,भैरूँदान सेठिया, किशोर मंडल संयोजक कुलदीप छाजेड़ व समस्त टीम ने शिविर को सुचारु व व्यवस्थित रूप से चलाने में सभी टीपीएफ़ कार्यकर्ताओं का पूरा-पूरा योगदान किया।शिविर में डॉ जेठमल मरोठी, डॉ जतनलाल बाफऩा,
राजेंद्र भ ंसाली,प्रमोद चोरडिय़ा, राकेश चोरडिय़ा,अंकुश चोपड़ा,जसवंत बेद, शीतल बोथरा,मोहित संचेती,प्राशु दफ़्तरी,जितेन्द्र चोपड़ा,श्रीमती विद्या चोरडिय़ा,कोणिक सेठिया व सभी टीपीएफ़ सदस्यों ने अपना दायित्व निर्वहन बखूबी किया व सम्पूर्ण मेडिकल टीम को विशेष धन्यवाद दिया।












No comments