ब्रेकिंग न्यूज़

एल एस कर्मा फाउण्डेशन की ओर से महिलाओं का किया सम्मान

एल एस कर्मा फाउण्डेशन की ओर से महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि महापौर सुशीला कंवर,विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा,महिला एवं बाल विकास की उपनिदेशक शारदा चौधरी, फ ाउण्डेशन की संरक्षक लक्ष्मीदेवी मंडा व शिवरी चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
फाउण्डेशन की अध्यक्ष डॉ सुमन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए फाण्डेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्हो ंने बताया कि संस्था महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है। 
संस्था की ओर से पुराने कपड़ों से पांच हजार निर्मित थैले बनाकर प्रदर्शित किया गया और पॉलिथिन पर निर्भरता कम करने का संदेश दिया। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया। 
इस मौके पर महिला उत्थान व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। समारोह में डॉ अनुपमा चौधरी,नीलम बेनीवाल,डॉ रितू थोरी
डॉ सुनीता मण्डा,डॉ प्रीति चौधरी,भाग्यश्री फालोदिया,जया जाखड़,कंचन जाखड़,नीलम चौहान सहित अनेक महिलाओं ने शिरकत की। संचालन डॉ मीनाक्षी चौधरी ने किया।

No comments